Tragic accident in Tiuni Bolero fell into ditch, 2 killed

टिउनी में दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत

By Riya Dehradun

देहरादून जिले के टिउनी में बीते कल शुक्रवार को कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार ग्राम ऐठान निवासी 48 वर्षीय जयेंद्र सिंह और 40 वर्षीय हुकम सिंह दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वर्तमान में पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुयी है, इस वाहन दुर्घटना से पुरे इलाके में मातम छाया हुआ है, दोनों के शव परिजनों को सौंंप दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लोग जब सेब बगीचे से रात को घर की तरफ लौट रहे थे तो इस बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

कमेंट करें।