Yamunotri Heli service will start after monsoon

केदारनाथ की तर्ज पर यमुनोत्री धाम के लिए भी मानसून के बाद शुरू होगी हेली सेवा

By Riya Uttarkashi

नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) द्वारा उत्तराखंड के चार धामों में से एक यमुनोत्री के लिए भी अब केदारनाथ की तरह ही शुरू होगी हेली सेवा। वर्तमान में हेली सेवा शुरू करने की कवायद भी तेज कर दी है और अगले सीजन से शुरू होने की सम्भावना है।

इस वर्ष मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा, पर्यटन विभाग की तरफ से यमुनोत्री धाम स्थित रोपवे के निकट ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। अक्टूबर में चारधाम यात्रा पूरी होने के बाद, 15 सितंबर से फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होने की सम्भावना है।

कमेंट करें।