उत्तराखंड के मुख्ममंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुमाऊं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों उधम सिंह नगर, खटीमा, और चंपावत में हवाई दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। 7 और 8 जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अतिवृष्टि के कारण कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
उन्होंने इन इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, और इसी बीच CM ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।