2 July मंगलवार को हल्द्वानी में रात को हुयी भरी बारिश से चौफुला के आस पास झोपड़ी की छत एक महिला और उसके 4 बच्चों के ऊपर गिर गयी। पूरा परिवार लगभग एक घंटे तक झोपडी के नीचे दबे रहे।
महिला ने बचाने के लिए मदद की गुहार लगायी लेकिन कोई सहायता ना मिलने पर महिला ने खुद ही अपने बच्चों को झोपड़ी के मलबे से बहार निकला और भीगते हुए पूरी रात बिताई। अगले दिन बुधवार की सुबह को सामाजिक कार्यकर्ती द्वारा पीड़ित परिवार को वृद्धाश्रम तक पहुंचाया गया।