SDRF के आरक्षी राजेंद्र नाथ द्वारा अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट देनाली का सफलता से आरोहण कर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया किया है। हाल ही में SDRF के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने राजेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा की वो एक प्रेरणा बने हैं।
इससे पहले भी राजेंद्र नाथ कई ऊंची चोटियों पर फ़तेह कर भारत देश और उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहरा चुके हैं, उन्होंने माइनस 25 से 30 डिग्री तापमान के मध्य बर्फीली तूफानी हवाओं और अन्य बाधाओं को पार करते हुए 24 june को Mount Denali पर फ़तेह हांसिल की।