Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि थमने का नाम ही नहीं ले रही है, बीते कल गढ़वाल के 22 इलाके सहित 1 वन्यजीव क्षेत्र वनाग्नि की चपेट में आ गए। इस वनाग्नि के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में 3 मुकदमे दर्ज किए हैं। अब तक पुरे प्रदेश में वनाग्नि की घटनाएं लगभग 1121 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, और करीब 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र जंगलों में लगी इस आग से प्रभावित हुआ है।
गढ़वाल के किस स्थान पर कितनी वनाग्नि की घटनायें हुयी उसके लिए यहाँ एक तालिका बनाई गयी है:-
स्थान | नरेंद्रनगर वन प्रभाग | सिविल वन पंचायत क्षेत्र | मसूरी वन प्रभाग | भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग | लैंसडाउन वन प्रभाग | भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग | रुद्रप्रयाग वन प्रभाग | केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र |
वनाग्नि की घटनाएं | 2 | 4 | 8 | 2 | 1 | 1 | 2 | 2 |