CISCE ने सोमवार को 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित किये जिसमें उत्तराखंड से 10वीं के 99.19% तथा 12वीं के 97.85% छात्र उत्तीर्ण रहे। इस साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़को से बेहतर रहा। 12वीं में St. Joseph’s Academy की छात्रा अनन्या विजन ने 99.5% अंक प्राप्त किए वहीं 10वीं में St. Joseph’s Academy की ही छात्रा अनुष्का कोटनाला व Summer Valley की छात्रा अविका ध्यानी ने 99.4% अंक प्राप्त किए हैं।
कक्षा | परीक्षा दी | परीक्षा पास की | छात्र (उत्तीर्ण %) | छात्रा (उत्तीर्ण %) |
---|---|---|---|---|
12वीं | 5655 | 5525 | 97.12% | 98.72% |
10वीं | 7541 | 7480 | 98.92% | 99.49 |